सुरक्षित शनिवार में इस सप्ताह शारिरिक और मानसिक दंड पर चर्चा
आज दिनांक 16/09/2023 के मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत बच्चों को शारीरिक और मानसिक दंड के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इससे पूर्व पिछले शनिवार के विषय बाल श्रम और बाल विवाह पर बच्चों के पूर्व ज्ञान के परखा गया कि उन्हें पिछले शनिवार का विषय कुछ याद है या नहीं। इस सम्बन्ध में कुछ बच्चों ने जानकारी दी।
शारीरिक दंड की परिभाषा -
कोई शारीरिक या मौखिक कार्य, या व्यवहार, जो बच्चे की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहचाते हैं, उसे सजा या दंड माना जाता है।
इस विषय पर श्री आर. डी. वर्मा सर, श्री विजय ध्रुव सर, श्री पवित टंडन सर और श्री विजय वर्मा सर ने छतौद स्कूल के अपने विद्यार्थी/पढाई जीवन का अनुभव बांटे। उन्होंने बताया कि पहले बहुत दंड दिया जाता था साथ ही बताया कि उन्होंने कितने अभाव और असुविधाओं बीच पढ़ाई किये हैं फिर भी पढ़ाई नहीं छोड़े और इस स्थिति पर है।
इस विषय पर कक्षा पांचवी के छात्र घनश्याम साहू और कु. खुशबू साहू ने पक्ष विपक्ष पर एक वाद विवाद की गतिविधि प्रस्तुत किये। जिसका वीडियो निचे दिया गया है।
