पोरा तिहार, हिंदी दिवस, वीरगाथा परियोजना 3.0
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
छतौद के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला में आज दिनांक 14/09/2023 को पोरा - तिहार, हिंदी दिवस और वीरगाथा परियोजना 3.0 का उत्साहपूर्वक सफल आयोजन किया गया। इन सबके साथ एक और कार्यक्रम जुड़ गया जो कि प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री पवित कुमार टंडन जी के जन्मदिवस का। सुबह प्रार्थना स्थल में ही टंडन सर को शाला परिवार के तरफ से जन्मदिवस की बधाई दी गई।
 |
| पवित टंडन सर को जन्मदिवस की बधाई देते हुए |
उपरोक्त कार्यक्रम की सजावट कैसी थी इसे आप फोटो से देख कर समझ ही सकते हैं। मंच पर पोरा तिहार के लिए अलग ग्रीन बोर्ड के साथ बच्चों ने घर से जो पोरा सजाकर लेकर आये थे उसे रखा गया था साथ में नंदी, छत्तीसगढ़ी पकवान, पूजन सामग्री सह प्रसाद और हिंदी दिवस के लिए अलग ग्रीन बोर्ड पर बहुत सारी पुस्तकों का संग्रह रखा गया था।
कार्य्रकम का भार बच्चों ने ही संभाल रखा था। कार्यक्रम की तैयारी, कार्यक्रम चुनना, लिस्ट तैयार करना, मंच संचालन आदि कार्य बच्चों ने ही किया।
आज के कार्यक्रम को तीन भागों में बांटा गया था-
- पोरा तिहार उत्सव
- वीरगाथा परियोजना 3.0
- हिंदी दिवस
1. पोरा तिहार उत्सव
बच्चों के द्वारा बनाकर लाये गए पोरा, जांता, नंदी का पूजा पाठ कक्षा के प्रतिनिधियों और शिक्षकों के द्वारा किया गया।
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
2. वीरगाथा परियोजना 3.0
इस कार्यक्रम के लिए पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वीरता के बखान के लिए भाषण प्रस्तुत किये। बच्चों ने रानी लक्ष्मी बाई, चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल, स्वामी विवेकानंद आदि महापुरुषों के वीरता की गाथा सुनाई।
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
क्या है वीरगाथा परियोजना?
प्रोजेक्ट वीर गाथा की स्थापना 2021 में वीरता पुरस्कार पोर्टल (जीएपी) के तहत की गई थी, जिसका उद्देश्य छात्रों के बीच वीरता पुरस्कार विजेताओं की बहादुरी के कार्यों और इन बहादुर दिलों की जीवन कहानियों का विवरण प्रसारित करना था ताकि देशभक्ति की भावना को बढ़ाया जा सके और उन्हें प्रेरित किया जा सके। उनमें नागरिक चेतना के मूल्य भी शामिल हैं। इसके हिस्से के रूप में, छात्रों ने इन वीरता पुरस्कार विजेताओं पर कला, कविताएं, निबंध और मल्टीमीडिया जैसे विभिन्न मीडिया के माध्यम से विभिन्न परियोजनाएं तैयार कीं और सर्वश्रेष्ठ परियोजनाओं को रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
यह परियोजना प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के साथ समाप्त होती रही है। 2021-22 में आयोजित वीर गाथा 1.0 में 8 लाख और 2022-23 में आयोजित वीर गाथा 2.0 में 19.5 लाख की भागीदारी के साथ वीर गाथा को अभूतपूर्व सफलता मिली है। माननीय रक्षा मंत्री और माननीय शिक्षा मंत्री ने वीर गाथा को 'भारत के छात्रों के बीच एक क्रांति की शुरुआत' के रूप में सराहा है।
रक्षा मंत्रालय (MoD) ने शिक्षा मंत्रालय (MoE) के सहयोग से अब चालू वर्ष 2023-24 में प्रोजेक्ट वीर गाथा 3.0 लॉन्च करने का निर्णय लिया है।
3. हिंदी दिवस उत्सव
हिंदी दिवस मनाने के लिए बच्चों ने कविता, भाषण के साथ साथ नाटक भी प्रस्तुत किये। प्राथमिक से लेकर पूर्व माध्यमिक तक के बच्चों ने बहुत ही अच्छे अच्छे का कविता व भाषण प्रस्तुत किये। नाटक भी बहुत मजेदार थे जिसका बच्चों ने बहुत मजे लिए। प्राथमिक शाला के बच्चों के लिए कक्षा के स्तर के अनुसार विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन- नाटक |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन- नाटक |
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन- नाटक |
पूर्व माध्यमिक शाला के छात्राओं ने अंत में तीजा पोरा के ऊपर नृत्य प्रस्तुत किये। फिर सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरुप शाला की ओर से पुरुस्कार प्रदान किया गया।
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन- पुरुस्कार वितरण |
 |
पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन- पुरुस्कार वितरण
|
 |
पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन- पुरुस्कार वितरण
|
अंत में बच्चों ने जो पोरा सजाकर लाये थे उस पटक कर कार्यक्रम का समापन किये। इस प्रकार छतौद स्कूल में बड़े ही धूमधाम से पोरा तिहार, हिंदी दिवस और वीरगाथा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
 |
| पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन |
 |
पोरा तिहार, हिंदी दिवस का आयोजन
|