छतौद स्कूल के 6 होनहार विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) में हुए चयनित
"मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।"
हमारे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छतौद के लिए आज का दिन बेहद गौरवशाली और ऐतिहासिक है! तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हमारे स्कूल के 6 होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) सत्र 2025-26 में शानदार सफलता हासिल कर स्कूल और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सफलता के शिखर पर हमारे ये 6 सितारे
इस कठिन परीक्षा को पास कर छात्रवृत्ति के लिए चयनित होने वाले हमारे विद्यालय के गौरवशाली छात्र-छात्राओं की सूची और उनके उज्ज्वल चेहरे -
सफलता की हैट्रिक: तीन वर्षों में 18 चयन!
यह कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि हमारे स्कूल के शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। आपको यह जानकर बेहद खुशी होगी कि विगत तीन वर्षों में छतौद स्कूल से अब तक कुल 18 बच्चों का चयन इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए हो चुका है। यह निरंतर मिलने वाली सफलता दर्शाती है कि हमारा स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
बधाइयां और शुभकामनाएँ
बच्चों की इस अभूतपूर्व सफलता पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री ओमप्रकाश ध्रुव, उपसरपंच श्री धनीराम साहू, जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष श्री बहोरन जलतारे एवं शाला के समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।
शिक्षकों और अभिभावकों को सलाम
इस बड़ी उपलब्धि के पीछे जितना हाथ बच्चों की लगन का है, उतना ही योगदान उनके माता-पिता के भरोसे और स्कूल के समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन का भी है। विपरीत परिस्थितियों में भी बच्चों को तराशकर इस मुकाम तक पहुँचाने के लिए स्कूल प्रबंधन सभी शिक्षकों की सराहना करता है।
पिछले वर्ष के चयनित विद्यार्थियों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।



