मेरी माटी मेरा देश अंतर्गत छतौद स्कूल में गतिविधियां
आज दिनांक 25/09/2023 को छतौद स्कूल में "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम के अंतर्गत गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मिट्टी के दिए बनाकर जलाए और शिक्षकों के साथ मिलकर पेड़ पौधे भी लगाए तथा रैली का भी आयोजन किया गया।
इसकी झलकियां निम्न प्रकार हैं।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारत के नागरिक पोर्टल merimaatimeradesh.gov.in में जाकर प्रतिज्ञा ले सकते हैं। वे इस पोर्टल में अपना फोटो जिसमे वे मिट्टी में काम कर रहे हों, पौधे लगा रहे हों, मिट्टी का दिया पकडे हों आदि से संबंधित फोटो अपलोड कर सकते हैं. ऐसा करने पर उन्हें मेरी मिट्टी मेरा देश के नाम से एक सर्टिफिकेट भी प्राप्त होगा जिसे वे डाउनलोड कर सकेंगे।













