गणतंत्र दिवस समारोह 2026
शासकीय प्राथमिक, नवीन प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में 77वाँ गणतंत्र दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के आरोहण से हुई, जिसे जिला पंचायत सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा, ग्राम के सरपंच श्री ओम प्रकाश ध्रुव व गांव के गणमान्य नागरिकों के द्वारा किया गया। इसके बाद, विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान का गायन किया।
उसके बाद शाला के छात्र छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया गया। प्राथमिक शाला के छात्र छात्राओं ने रिकॉर्डिंग गाने पर अपना व्यायाम प्रदर्शन किया और पूर्व माध्यमिक के छात्र छात्राओं ने बैंड बाजा के साथ व्यायाम प्रदर्शन किया। व्यायाम और योग प्रदर्शन का सभी दर्शकों ने बहुत प्रशंसा किया।
तीनों शालाओं के विद्यार्थियों के द्वारा गीत, कविता व भाषण की प्रस्तुतियां दी गई और पंचायत की ओर से प्रत्येक प्रतिभागी छात्र और छात्राओं के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया व आभार प्रदर्शन के बाद बाद बच्चों को मिठाई वितरण किया।






































