विज्ञान मेला 2026
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में आज 27 फरवरी 2026 को विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने हेतु विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न मॉडल प्रस्तुत करने के साथ प्रयोग करते हुए अपने ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन किया।
साथ ही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। आज के इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्री तुला राम वर्मा जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा, उप सरपंच श्री धनीराम साहू SMC अध्यक्ष (ps) श्रीमती गीता मंडाले सहित ps, ms छतौद विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित रहे।







