छतौद स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026
Author -
vjs
January 24, 2026
0
वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान 2026
Annual Function 2026
Annual Function 2026
Annual Function 2026
Annual Function 2026
शासकीय नवीन प्राथमिक, प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय छतौद स्कूल में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आज दिनांक 22/01/2025 को किया गया। जिसमें कक्षा स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थी, NMMSE परीक्षा चयनित विद्यार्थियों, नवोदय स्कूल में चयनित सभी प्रतिभावान विद्यार्थी का उपस्थित अतिथि द्वारा सम्मान किया गया और अन्य छात्र - छात्राओं को इनसे प्रेरणा लेने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
आज के कार्यकम में मुख्य अतिथि श्रीमती स्वाति वर्मा सभापति जिला पंचायत रायपुर, देवव्रत शर्मा सभापति जनपद पंचायत तिल्दा, श्री एल. के. जाहिरे सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी तिल्दा नेवरा, श्री टी. आर. वर्मा संकुल प्राचार्य भिंभौंरी, ओमप्रकाश ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत छतौद, SMC अध्यक्ष श्री बोहरन जलतारे, श्रीमती गीता मंडाले, प्रेम नारायण सिन्हा, श्री केदार नाथ वर्मा (शिक्षा विद), सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित ग्राम के गण मान्य नागरिक, विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं, पालक,और ग्राम वासी छतौद उपस्थित रह कर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन कर उनका मनोबल बढ़ाए।