शिक्षक दिवस 2024 और स्वच्छता सप्ताह का छात्रों ने किया सफल आयोजन
Author -
vjs
September 05, 2024
0
शिक्षक दिवस 2024
शिक्षक दिवस 2024
आज दिनांक 5 सितंबर को छतौद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस का सफल आयोजन किया गया। छात्रों ने गीत, कविता और अभिनय (मस्ती की पाठशाला) के माध्यम से शिक्षक दिवस के बारे में बहुत सारी जानकारियां प्रदान की और शिक्षकों के लिए खेल का आयोजन किया गया जिसमें एक बैलून के माध्यम से अर्थात् गुब्बारे में हवा भरकर उसी गुब्बारे के हवा से डिस्पोजल गिलास को गिराना था, इस खेल में पहले विजय वर्मा और अडानी फाउन्डेशन के उत्थान सहायक शिक्षक के बीच मुकाबला हुआ जिसमें विजय वर्मा ने बाजी मारी फिर रामजी वर्मा सर और रामाधार वर्मा सर के बीच मुकाबला में रामधार सर ने बाजी मारी। पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक द्वारा जीतने वाले शिक्षक को 100 रूपए का इनाम दिया गया जिसे रामाधार सर ने बच्चो के चॉकलेट के लिए घोषणा किए।
छात्रों के द्वारा केक की भी व्यवस्था की गई थी जिसके कटने के साथ शिक्षक दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ।
इसी कार्यक्रम के पश्चात् बच्चों को स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत हाथ धुलाई का प्रदर्शन किया गया।