आज दिनांक 14 सितंबर को सुबह योग शिविर में योग शिक्षक द्वारा बच्चों को योग का अभ्यास कराया गया, जिसमे विभिन्न आसान और प्राणायाम बच्चों को कराया गया। उसके बाद अंत में जुंबा कराया गया जिसका बच्चों ने बहुत ही आनन्द उठाया।
उसके बाद प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री पवित कुमार टंडन सर का जन्मदिन बच्चों ने बहुत ही धूमधाम से मनाया।
हिंदी दिवस का आयोजन प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला में किया गया जिसमें पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को निबंध लिखो प्रतियोगिता और प्राथमिक के बच्चों ने हिंदी दिवस के अवसर पर गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत किए।

























