संस्कृत सप्ताह, पोला उत्सव 2024 और माता उन्मुखीकरण छतौद स्कूल में
Author -
vjs
September 01, 2024
0
संस्कृत सप्ताह, पोला उत्सव 2024 और माता उन्मुखीकरण
संस्कृत सप्ताह और पोला उत्सव 2024 और माता उन्मुखीकरण
दिनाँक 31/08/2024 दिन शनिवार को शाला में सुबह प्रार्थना के बाद योग शिविर में म्यूजिक के साथ बच्चों ने योग का योग का आनंद लिया। विडियो देखने के लिए निचे क्लिक करें।
उसके कुछ समय बाद शाला में संस्कृत सप्ताह और पोला उत्सव का आयोजन किया गया। पोला उत्सव हेतु पूर्व माध्यमिक के विद्यार्थियों ने पोरा सजाकर और नंदी बैल सजाकर लाये थे। बच्चों के द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात पोला से सम्बंधित जानकारियाँ बच्चों को दी गई। नृत्य आदि की प्रस्तुति की गई।
छत्तीसगढ़ महतारी
संस्कृत सप्ताह
संस्कृत सप्ताह
संस्कृत सप्ताह
पोला उत्सव
पोला उत्सव
गीता उपदेश
पोला उत्सव
संस्कृत सप्ताह हेतु पूर्व माध्यमिक शाला और प्राथमिक शाला के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम दिए जैसे छत्तीसगढ़ के राजगीत का संस्कृत भाषा में नृत्य के रूप में प्रदर्शन, विभिन्न वस्तुओं के बारे चित्र सहित संस्कृत में वर्णन, किसी विषय पर संस्कृत में प्रस्तुति, गीता उपदेश आदि। पूर्व माध्यमिक के बच्चों का मार्गदर्शन शिक्षक श्री जीवन राम वर्मा और प्राथमिक के बच्चों का मार्गदर्शन शिक्षक श्री रामजी वर्मा द्वारा दिया गया।
इन कार्यक्रम के साथ ही साथ प्राथमिक शाला के कक्षा पहिली के बच्चों माताओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम अंगना म शिक्षा, मेला 2 का आयोजन भी श्रीमती रीना नियोगी द्वारा चल रहा था।
माता उन्मुखीकरण
माता उन्मुखीकरण
माता उन्मुखीकरण
माता उन्मुखीकरण
माता उन्मुखीकरण
माता उन्मुखीकरण
माता उन्मुखीकरण
माता उन्मुखीकरण
माता उन्मुखीकरण
माता उन्मुखीकरण
माता उन्मुखीकरण
अंत में बच्चों ने नंदी दौड़ और जो पोरा बनाकर लाये थे उसे पटकने का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पोला उत्सव
इस प्रकार शनिवार का शाला का दिन हर्ष और उल्लास के साथ ख़तम हुआ।