श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव 2024
 |
| श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2024 |
छतौद स्कूल में इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव 24/08/2024 को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को शाला लगते ही बच्चों ने पहले योग शिविर में योग का आनंद लिए। उसके बाद पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों ने कक्षावार अपने दही हांडी का साज सज्जा किए जिसमें तरह तरह के खाने की चीज़े, केला, नड्डे आदि डोर में बांध कर रखे थे।
श्री कृष्ण और राधा रानी के रूप में शाला के ही बच्चों को तैयार किया गया था और उनके पूजा के साथ ही माध्यमिक शाला के छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया फिर उसके बाद दही हांडी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की झलकियां -