छतौद स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
आज के समय में कृष्ण जन्माष्टमी जिसे ग्रामीण अंचल में आठे-तिहार के नाम से जाना जाता है, का उत्सव जन्माष्टमी के एक दिन पहले प्रायः प्रत्येक शालाओं में मनाया जाता है। किन्हीं शालाओं में राधा-कृष्ण का फैंसी ड्रेस का प्रतियोगिता होता है तो किन्हीं शालाओं में बांसुरी सजाओ, मटका सजाओ, दही हांडी फोड़ो व अन्य प्रकार के प्रतियोगिता कराकर मनाते हैं। छतौद स्कूल में भी जन्माष्टमी उत्सव प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। तीनो स्कूलों (नवीन प्राथमिक, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक) में भी आज दिनांक 06/09/2023 को बड़े ही धूमधाम से कृष्णा जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया और कान्हा जी द्वारा दही हांडी फोड़ा गया।
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में इस उत्सव की तैयारी पूर्व माध्यमिक शाला के सभी बच्चों ने मिल जुलकर किये थे। कक्षा छटवीं, सातवीं और आठवीं के बच्चों ने अपने अपने कक्षा के लिए अपने स्तर पर बहुत ही अच्छे तरीके से दही हांडी का डोर बांध कर और सजा कर रखे थे जिसमें दही हांडी के साथ साथ बहुत तरीके के खाने के पैकेट केला, चिप्स, कुरकुरे आदि बाँध कर रखे थे।
पूर्व माध्यमिक शाला से कान्हा जी तैयार हुए थे और प्राथमिक शाला से 3-3 राधा रानी।
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
कान्हा जी की पूजा अर्चना करने के बाद "राधे राधे" भजन का गायन वरिष्ठ शिक्षक श्री आर डी वर्मा जी द्वारा किया गया और सभी बच्चों ने साथ में जोश के साथ दोहराए।
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
इसके बाद बाजे गाजे के साथ निकली कान्हा जी रैली जो शाला परिसर का ही एक चक्कर लगाकर वापस आई और सबसे पहले कक्षा छटवीं के द्वारा सजाये गए दही हांडी को कान्हा जी द्वारा फोड़ा गया।
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
फिर बारी आई कक्षा सातवीं के छात्रों के द्वारा बाँधी गई दही हांडी को फोड़ने का।
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
फिर अंत में कक्षा आठवीं के दही हांडी को फोड़ने के लिए पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधानपाठक योगेश वर्मा ने कान्हा जी को अपने कंधे पर बिठा कर दही हांडी फोड़ने के लिए लेकर गए।
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, PS-MS छतौद |
नवीन प्राथमिक शाला की कृष्ण जन्माष्टमी
नवीन प्राथमिक शाला छतौद प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया जिसमे SMC सदस्य व पालकगण का विशेष सहयोग रहा जिसमे बच्चो के साथ साथ सभी सदस्यगण बढ़-चढ़कर भाग लिए व हमारे बच्चो का मनोबल बढ़ाया जिसके लिए प्रधान पाठक श्री सौरभ वर्मा ने सभी पालक, SMC सदस्यों का आभार व्यक्त किया व भविष्य में इसी तरह सहयोग की कामना किया साथ ही कार्यक्रम में शिक्षक श्री लेखराम आडिल का विशेष सहयोग रहा।
 |
| कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, NPS छतौद |
 |
कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, NPS छतौद
|
 |
कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, NPS छतौद
|
 |
कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, NPS छतौद
|
 |
कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, NPS छतौद
|
 |
कृष्ण-जन्माष्टमी उत्सव 2023, NPS छतौद
|
अंत में सभी बच्चों को प्रसाद वितरण करने के बाद जन्माष्टमी उत्सव का समापन किया गया।