पोरा तिहार, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025
![]() |
| पोरा तिहार व राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 |
शासकीय प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में 23/08/2025 को बैग लेस डे (बस्ताविहीन) गतिविधियों के अंतर्गत योगाभ्यास, पोरा तिहार और राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 का आयोजन किया गया।
योग प्रशिक्षक हितेश वर्मा द्वारा योग, प्राणायाम और जुंबा के द्वारा विद्यार्थियों का योगाभ्यास कराया गया साथ ही बच्चों को एक गेंद के द्वारा खेल गतिविधि करवाया गया जिसमें लाउड स्पीकर में म्यूजिक बज रहा था और म्यूजिक बंद होते ही गेंद को पास करते रहने के समय जिस भी बच्चे के पास गेंद जाता उसे स्टेज में आकर दिया गया शब्द या अंक के बारे में बोलना होता।
इसके बाद मंच में बच्चों ने सुंदर सुंदर पोरा और बैल सजाकर लाए थे जिनकी पूजा अर्चना की गई। साथ ही साथ राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर बच्चों के द्वारा मॉडल, पोस्टर, ड्रॉइंग का प्रदर्शन किया गया।
इसके पश्चात् मिट्टी के बैल दौड़ और पोरा दौड़ का आयोजन किया गया और छात्राओं द्वारा पोरा पटककर कार्यक्रम का समापन किया गया।
अंत में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और बैल-पोरा दौड़ में भाग लिए प्रतिभागियों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।
![]() |
| पोरा तिहार व राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 |
![]() |
| पोरा तिहार व राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 |
![]() |
| पोरा तिहार व राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 |
![]() |
| पोरा तिहार व राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 |
![]() |
| पोरा तिहार व राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 |
![]() |
| पोरा तिहार व राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 |
श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2025 की झलकियां देखने यहां क्लिक करें।
2024 की पोरा तिहार की झलकियां देखने यहां क्लिक करें।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 की झलकियां देखने यहां क्लिक करें।






