छतौद स्कूल में संयुक्त रूप से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस
"देश भक्तों के बलिदान से,
स्वतंत्र हुए हैं हम,
कोई पूछे कौन हो,
तो गर्व से कहो भारतीय हैं हम।"
किसी से पूछो कि 15 अगस्त क्यों मनाते हैं तो सबका जवाब आता है कि इस दिन हमारा देश अंग्रेजों से आज़ाद हुआ था और सही भी है, लेकिन पिछले 3 सालों से हम कोविड-19 गाइडलाइन्स के कारण हमारा ही स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्र तरीके से नहीं मना पा रहे थे। लेकिन इस 15 अगस्त 2023 को 3 वर्ष बाद सभी शासकीय संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस सार्वजनिक रूप से मनाने के लिए शासन की ओर से दिशानिर्देश जारी हुआ था। ग्राम स्तर पर प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम पर अनुमति प्रदान किया गया था।
सुबह 7 बजे से ही बच्चे नए नए साफ सुथरे कपड़े पहने हुए, हाथों में तिरंगा झंडा लिए, गालों पर तिरंगे का स्टीकर, कपडे में तिरंगे का बैच लगा कर स्कूल पहुंच रहे थे। शाला परिसर को छोटे छोटे तिरंगे झंडों और तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारों से सजाया गया था, जो कि बहुत मनोरम लग रहा था।
8 बजे शाला से विद्यार्थियों की प्रभात फेरी गांव के भ्रमण के लिए निकली जिसमे बाजार चौक, शास्त्री चौक, नवीन प्राथमिक शाला, आनंद चौक, बजरंग चौक, आंगनबाड़ी और राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तिंरगा झंडा फहराते हुए अंत में हमारे शाला परिसर पहुंची।
नवीन प्राथमिक शाला का परिसर भी बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया था। यहां जनपद सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा तथा पंच श्रीमती चन्द्रकला साहू के द्वारा झंडा फहराया गया।
नवीन प्राथमिक शाला के बच्चों को यहीं मिठाई वितरित किया गया। फिर संयुक्त रूप से गीत, कविता, भाषण के लिए यहां के बच्चों को प्रभात फेरी के साथ गली भ्रमण करते हुए प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में ले जाया गया।
प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में देश भक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष के साथ सरपंच श्रीमती कविता वर्मा और जनपद सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया।
इसके बाद अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना पश्चात् मंच पर आसीन होने और उनके स्वागत के साथ प्राथमिक, नवीन प्राथमिक, और पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों के द्वारा गीत, कविता, भाषण का प्रस्तुतिकरण किया गया तथा साथ ही साथ उन्हें पंचायत की ओर से पुरूस्कार भी वितरण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस की कुछ फोटोस












































































