अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से प्राथमिक शाला छतौद को बच्चों के मध्यान्ह भोजन के लिए थाली और गिलास भेंट किया गया
![]() |
| संस्थापक श्रीमती दीवान सभा को सम्बोधित करते हुए |
इस संस्था के फाउंडर श्रीमती दीवान कार्यक्रम में उपस्थित थीं जिन्होंने बताया कि अस्तित्व महिला शिक्षा और सशक्तिकरण फाउंडेशन छत्तीसगढ़ में महिला साक्षरता को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने वाला एक गैर-सरकारी संगठन है। 'अस्तित्व' की शुरुआत 2010 में एक साक्षरता अभियान के साथ हुई थी और हमारे जमीनी स्तर के प्रयास जारी रहे जिसके बाद 2014 में एक पंजीकृत एनजीओ (गैर-सरकारी संगठन) बन गया।
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी संस्था शालाओं के साथ साथ गाँवों में महिलाओं और अन्य विद्यार्थियों के सशक्तिकरण के लिए, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए, उनके कौशल को विकसित करने और आर्थिक सहायता करने के लिए भी सदैव तत्पर रहती हैं। होनहार छात्रों को उनके शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान करती है।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वह भी मूलतः गांव से ही हैं। शुरू से ही सशक्त बनने और समाज के लिए कुछ करने का जूनून उनके अंदर था। आप लोग भी अच्छे से पढ़े लिखे और समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे।
![]() |
| जनपद सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा सभा को सम्बोधित करते हुए |
इसके बाद क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा ने सभा को सम्बोधित करते हुए अस्तित्व फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की और विद्यार्थियों को कहा कि आपके पास वर्तमान में बांटने के लिए ज्ञान है जिसे आप अपने छोटे भाई बहनो, दोस्तों में बाँट सकते हो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सदैव उस पर कार्य करते रहना चाहिए जिससे कि आप भी किसी और के लिए प्रेरणा बने।
कार्यक्रम की कुछ झलकियां -





















