दीपांशु पटेल का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय 2025 हेतु चयन
![]() |
| दीपांशु पटेल- नवोदय 2025 हेतु चयनित छात्र |
शाला परिवार छतौद के लिए हर्ष का विषय है कि शासकीय प्राथमिक शाला छतौद के कक्षा पाँचवी के छात्र दीपांशु पटेल पिता मनोज पटेल का नवोदय विद्यालय 2025 में चयन हुआ है। उनके चयन होने पर शाला परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है और छात्र व उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है।
छात्र के इस उपलब्धि पर शाला परिवार की ओर से उन्हें आशीर्वाद स्वरुप उपहार भेंट किया गया। इस अवसर पर शाला के शिक्षकगण, प्रधान पाठक एवं अदानी फाउंडेशन की ओर से जवाहर नवोदय परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक श्री संजय निर्मलकर ने दीपांशु को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही साथ अन्य छात्रों को भी भविष्य में इसी तरह का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।
शाला परिवार ने कहा कि दीपांशु के चयन के पीछे अदानी फाउंडेशन की ओर से जवाहर नवोदय परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक श्री संजय निर्मलकर के अथक परिश्रम और शाला के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब शाला के होनहार छात्रों का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है।
![]() |
| दीपांशु पटेल- नवोदय 2025 हेतु चयनित छात्र |
![]() | ||
दीपांशु पटेल को शाला परिवार द्वारा आशीर्वाद दिया गया
|
शाला परिवार दीपांशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और उनकी सफलता पर गर्व महसूस करता है।
आपको बता दें कि यह तीसरा वर्ष है जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला छतौद से जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु छात्र का चयन हुआ है। इससे पहले भी जतिन वर्मा, काव्य साहू, घनश्याम साहू का चयन हुआ है।



