छतौद स्कूल की होली
छतौद स्कूल में आज दिनांक 13 मार्च 2025 को बड़े ही धूमधाम से होली खेली गई। हर साल की तरह ही शाला में सिर्फ सुखी होली अर्थात् गुलाल से होली खेलने का निर्देश था। बच्चों के लिए शाला की ओर से गुलाल की व्यवस्था की गई थी लेकिन बच्चे भी गुलाल साथ में लेकर आए थे।
पहले शाला में पढ़ाई हुई फिर बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया गया फिर धूमधाम से होली खेली गई। लाउड स्पीकर में छत्तीसगढ़ी होली की गीतों के साथ सभी बच्चों ने होली का बहुत मजा उठाया।
झलकियां -



























































