शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में उमंग और उत्साह का दिन
आज दिनांक 03/02/2025 को शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में बसंत पंचमी की पूजा के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के पुरस्कार भी वितरित किए गए।
माँ सरस्वती की प्रतिमा की पूजा अर्चना smc अध्यक्ष, शिक्षकों और विद्यार्थियों के द्वारा की गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने माँ सरस्वती की वंदना की और उनसे ज्ञान, कला और विद्या का आशीर्वाद माँगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। गणतंत्र दिवस, वार्षिकोत्सव, बाल दिवस, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा और गणित विज्ञान मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विद्यालय के शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
आज के दिन विद्यालय के लिए एक उत्साह, उमंग और ख़ुशी का दिन था, सभी बच्चे पुरस्कार पाकर बहुत खुश थे।






























