छतौद स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव सह बाल कैबिनेट शपथ ग्रहण, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Author -
vjs
June 28, 2025
0
शाला प्रवेश उत्सव सह बाल कैबिनेट शपथ ग्रहण, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान
शाला प्रवेश उत्सव 2025
आज दिनांक 28 जून 2025 को शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में शाला प्रवेश उत्सव, नव निर्वाचित बाल कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह, हाल ही में हुए परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुई। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सरपंच और शाला के स्टाफ ने पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
शाला प्रवेश उत्सव 2025
शाला प्रवेश उत्सव 2025
शाला प्रवेश उत्सव 2025
शाला प्रवेश उत्सव 2025
एक दिन पहले हुए बाल कैबिनेट के निर्वाचन का परिणाम पहले ही घोषित कर दिया गया था और आज उन सभी का शपथ ग्रहण कराया गया। कैबिनेट के निर्वाचन के परिणाम और शपथ ग्रहण का फोटो नीचे में देख सकते हैं -
बाल कैबिनेट PS 2025
बाल कैबिनेट PS 2025
बाल कैबिनेट MS 2025
बाल कैबिनेट MS 2025
बाल कैबिनेट 2025
बाल कैबिनेट 2025
बाल कैबिनेट 2025
बाल कैबिनेट 2025
बाल कैबिनेट 2025
शाला प्रवेश उत्सव -
कक्षा पहिली और छठवीं के नव प्रवेशी विद्यार्थियों को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा, गांव के सरपंच श्री ओमप्रकाश ध्रुव, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री बहोरन जलतारे, श्रीमती गीता माण्डले, शिक्षाविद श्री एस.डी. वैष्णव, केदारनाथ वर्मा, रमेश यादव और गांव के गणमान्य नागरिकों द्वारा गुलाल का तिलक लगाकर मिठाई व चॉकलेट खिला करके नई पाठय पुस्तकें व नई ड्रेस बांटकर शाला प्रवेश कराया गया।
शाला प्रवेश उत्सव 2025
शाला प्रवेश उत्सव 2025
शाला प्रवेश उत्सव 2025
शाला प्रवेश उत्सव 2025
शाला प्रवेश उत्सव 2025
शाला प्रवेश उत्सव 2025
शाला प्रवेश उत्सव 2025
शाला प्रवेश उत्सव 2025
शाला प्रवेश उत्सव 2025
शाला प्रवेश उत्सव 2025
शाला प्रवेश उत्सव 2025
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों का सम्मान -
राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा, नवोदय में चयनित विद्यार्थी, कक्षा पांचवीं में जिले में मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों और मिडिल स्कूल में सबसे अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सत्र 2024-25 में प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा में रायपुर जिले में प्राथमिक शाला छतौद के 3 विद्यार्थियों का टॉप 10 मेरिट लिस्ट में नाम आया है -
आयुष साहू पिता टेकराम साहू, दीपांशु पटेल पिता मनोज पटेल ने रायपुर जिले में टॉप 10 में पांचवें स्थान पर रहे।
वैष्णवी पाठक पिता मालिकराम पाठक रायपुर जिले में आठवें स्थान पर रहीं।
दीपांशु पटेल का नवोदय नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं के लिए चयन हुआ है।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों श्री केदारनाथ वर्मा, एस.डी. वैष्णव और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा द्वारा छात्रों को प्रेरणात्मक उद्बोधन दिया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद प्रदान किया गया और अंत में शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा
एस.डी. वैष्णव सर
केदारनाथ वर्मा
अंत में प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक श्री पवित कुमार टंडन ने अतिथियों के कीमती समय निकालकर शाला के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देने के लिए धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
शाला प्रवेशोत्सव एवं प्रथम त्रासिक बैठक का आयोजन शास नवीन प्राथमिक शाला छतौद साथ ही एक पेड़ मां के नाम और चिरायु टीम तिल्दा द्वारा बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।