छतौद स्कूल के शिक्षक पालक बैठक में पालकों का दिखा जबरदस्त उत्साह
आज दिनांक 23/12/2023 को प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में विद्यार्थियों के अर्धवार्षिक परिक्षा परिणाम और उनके शैक्षिक स्तर, गतिविधियों, शाला में उपस्थिति आदि विषय पर शिक्षक पालक बैठक (PTM) रखा गया था जिसमें पालकों ने बड़े ही उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
![]() |
| PTM PS CHHATAUD |
![]() |
| PTM PS CHHATAUD |
![]() |
| PTM PS CHHATAUD |
इस बैठक में बच्चों के अर्धवार्षिक परिक्षा के पेपर को पालकों को दिखाया गया व इसके परिणाम पर पालकों से चर्चा किया गया।
![]() |
| PTM MS CHHATAUD |
![]() |
| PTM MS CHHATAUD |
प्राथमिक शाला में कुल 110 विद्यार्थियों के पालकों ने अपनी उपस्थिति दी जो कि बहुत ही सराहनीय और अन्य पालकों के लिए प्रेरणादायी है। वहीं पूर्व माध्यमिक शाला में भी पालकों की उपस्थिति उत्कृष्ट रही साथ ही 21 दिसंबर को कक्षा सजाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई थी जिसको ध्यान में रखते हुए पालकों को विद्यार्थियों के साथ कक्षा में ही बैठाया गया और पेपर दिखाया गया।
पूर्व माध्यमिक शाला छतौद के प्रधान पाठक के कलम से -
🏵️ *आभार* 🏵️*आप सभी पालकों का आज की PTM बैठक में उपस्थित होकर विद्यार्थियो के छैमाही परीक्षा के अंक और उनके शैक्षिक गतिविधियों के बारे में शिक्षक से चर्चा किया गया*।*निश्चित रूप से आज आप सभी की उपस्थिति सराहनीय रही है, और हमे विश्वास है कि इसी तरह से आने वाले समय में आप सभी पालकों का सहयोग हमारी शाला को मिलते रहेगा* ।🙏🏻🙏🏻 *धन्यवाद* 🙏🏻🙏🏻*शिक्षक सच्चे,पालक अच्छे**स्वच्छ विद्यालय,मुस्कुराते बच्चें* ।।प्रधानपाठकशास.पूर्व माध्य.शाला छतौद
अंत में बच्चों को शीतकालीन अवकाश के बारे में बताया गया जो कि 25/12/2023 से 30/12/2023 तक रहेगी। 31/12/2023 रविवार होने के कारण शाला 01 जनवरी 2024 को अपने निर्धारित समय पर लगेगी।






