सुरक्षित शनिवार में पौष्टिक आहार की जानकारी, नवरात्र उत्सव मनाया गया
इस शनिवार दिनांक 21/10/2023 को प्राथमिक शाला छतौद में पालक शिक्षक मीटिंग (PTM) का अयोजन किया गया था जिसमे लगभग 100 पालकों ने अपनी उपस्थिति दी जिन्हें बच्चों के त्रैमासिक आकलन की कॉपी को दिखाई गई और उनके बच्चों के उपस्थिति, पढ़ाई के संबंध में पालकों से बात चीत की गई।
इसके पश्चात प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार की आवश्यकता क्यों है और यह हमे कैसे प्राप्त होगा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
इसके बाद शाला में नवरात्रि उत्सव के उपलक्ष्य में पूर्व माध्यमिक शाला के छात्र छात्राओं द्वारा देवी जसगीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया उसके बाद प्राथमिक शाला के पांचवीं कक्षा के छात्राओं और पहिली दूसरी के छात्र छात्राओं द्वारा भी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इसके साथ ही शाला में दिनांक 23/10/2023 से 28/10/2023 तक दशहरा अवकाश की घोषणा की गई।



