SVEEP कार्यक्रम अंतर्गत छतौद स्कूल में निकाला गया मतदाता जागरूकता रैली
आज दिनांक 06/11/2023 को शाला के विद्यार्थियों और शिक्षकों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली निकालकर गांव के लोगो को इस बार 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने हेतु जागरूक और प्रेरित किया गया।
SVEEP -Systematic Voters' Education and Electoral Participation program यह इस कार्यक्रम का पूरा नाम है।
दोपहर के मध्याह्न भोजन के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हाथों में जागरूकता पट्टी और नारों के साथ पूरे गांव के मुख्य गलियों में रैली के माध्यम से जागरूक किया गया।




