संविधान की प्रस्तावना का वाचन और सुरक्षित शनिवार में विशेष इलाज वाली परिस्थितियों पर चर्चा
संविधान की प्रस्तावना का वाचन
शासन के निर्देशानुसार 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाए जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था इसी के परिपालन में आज दिनांक 25/11/2023 को संविधान दिवस मनाया गया जिसमे संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया गया और दोहराया गया। चूंकि 26 नवंबर रविवार और 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती का अवकाश होने के कारण शनिवार को ही संविधान दिवस मनाया गया।
सुरक्षित शनिवार में विशेष इलाज वाली परिस्थितियों पर चर्चा
आग के जलने से बचाव - अगर किसी व्यक्ति को आग पकड़ ले तो इस स्थिति में प्रथमतयः पानी डालकर या मोटे कपडे जिससे हवा और आग का संपर्क न हो को ओढ़ाकर का बचाया जा सकता है।
सिलेंडर के जलने पर बचाव - उपरोक्त उपायों के साथ अगर कही गैस लीक होने की महक आ रही हो तो बिजली के किसी भी स्विच को ना ही बंद करें और ना ही ही चालु करें। खिड़की दरवाजे सब खोल दे।
करेंट से बचाव - -छोटे बच्चों को किसी भी परिस्थिति में बिजली वाले कार्य नहीं करने की सलाह दी गई। किसी भी खुले वायर को नहीं नहीं छूना चाहिए, गीले हाथों से भी किसी बटन या स्विच को नहीं छूना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को करंट लग गया हो बचाने के लिए उसे सीधे अपने हाथों से नहीं छूना चाहिए किसी सूखे लकड़ी के द्वारा उन्हें तार से अलग करना चाहिए। आदि जानकारी दी गई।
जहरीली दवाई अगर आंख में चले जाए - अगर कोई जहरीली दवाई गलती से आँखों में चले जाये तो लगातार पानी से अपनी आँखों को धोना चाहिए और जल्द से जल्द प्राथमिक उपचार केंद्र में चिकित्सक से संपर्क करके इलाज करवाना चाहिए।
उपरोक्त जानकारियाँ बच्चों को दी गई।
