सुरक्षित शनिवार में त्यौहारों पर होने वाले जोख़िम पर चर्चा 07अक्टूबर 2023
आज दिनांक 7 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना के तहत सुरक्षित शनिवार के कार्यक्रम में आज प्राथमिक शाला छतौद में त्यौहारों पर होने वाले जोखिम पर चर्चा की गई और इससे संबंधित विषयों पर जानकारी बच्चों को दी गई।
![]() |
| सुरक्षित शनिवार 07/10//2023 |
आज के सभा की शुरुआत बच्चों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से की गई। विजय कुमार वर्मा सर ने बच्चों से कुछ रोचक सवाल किए जैसे की अगर एक पेड़ पर 10 चिड़िया बैठी हुई है और शिकारी ने बंदूक चलाकर एक चिड़िया को मार दिया तो पेड़ पर कितनी चिड़िया बची तो कुछ बच्चों ने बताया 9 चिड़िया बची तो एक बच्चे ने अपना जवाब दिया की पेड़ पर एक भी चिड़िया नहीं बचेगी। क्योंकि बाकी बची चिड़िया बंदूक की आवाज से उड़ जाएँगी।
![]() |
| सुरक्षित शनिवार 07/10/2023 |
उन्होंने दूसरा सवाल पूछा की अगर एक कपड़ा एक घंटे में सूखता है तो पांच कपड़ों को सूखने में कितना घंटा लगेगा तो बच्चों ने जवाब में 5 घंटा कहा इस पर सर ने समझाया।
![]() |
| सुरक्षित शनिवार 07/10/2023 |
इसके बाद विषय पर लौटे जिसमें सर ने बताया कि त्यौहारों पर सभी आनंद लेते हैं लेकिन आनंद के साथ-साथ अगर सावधानी न बरती जाए तो दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। इसी पर बच्चों को पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा मजा कौन से त्योहार पर आता है तो बच्चों ने कहा होली, दिवाली, दशहरा, जन्माष्टमी आदि। सर ने इस पर सबसे पहले होली के संबंध में बच्चों को बताया की पक्के रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि उसमें केमिकल मिले होते हैं जो हमारी त्वचा और आंखों को खराब कर सकते हैं बिना किसी की मर्जी के पानी नहीं डालना चाहिए। इसके पश्चात दीपावली के संबंध में सर ने जानकारी दी की छोटे बच्चों को बड़े-बड़े पटाखों से दूर रहना चाहिए। अगर पटाखे फोड़ रहे हो तो आसपास देख लेना चाहिए कि कहीं और पटाखे तो नहीं लगे हुए हैं। अगर एक पटाखा ठीक से नहीं फूटा तो तुरंत ही उसके पास नहीं जाना चाहिए क्योंकि उसमें अंदर आग लगी रहती है और कभी भी फूट सकती है। अगर कुछ जगह दुर्घटना वश जल जाती है तो सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार के रूप में जले हुए जगह पर घी का उपयोग करना चाहिए। अगर ज्यादा जल गया हो तो तुरंत आसपास के किसी अस्पताल में ले जाना चाहिए।
शासन द्वारा उपरोक्त विषय पर प्रसारित वीडियो
सर द्वारा समझाते हुए वीडियो
इस प्रकार बच्चों को आज के सुरक्षित शनिवार के कार्यक्रम में सुरक्षित्त तरीके से त्यौहार मनाने और उससे जुड़े जोख़िम के संबंध में जानकारी दी गई।



