सुरक्षित शनिवार में सड़क सुरक्षा और अन्य वाहन से सुरक्षा
शानिवार दिनांक 30/09/2023 को शाला में छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा और अन्य वाहन से सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई और कुछ सवाल जवाब भी किए गए।
- बच्चों को बताया गया की सड़क में हमेशा अपने बाएं हाथ तरफ ही चलना चाहिए।
- शहरों में सड़को पर जेब्रा क्रॉसिंग पर ही पैदल पार करना चाहिए।
- सड़क पार करते समय पहले दाएं देखने चाहिए फिर बाएं देखना चाहिए। अगर कोई गाड़ी नही आ रही हो तब सड़क पार चाहिए।
- शहरों में ट्रैफिक लाइट लगे होते हैं जिन्हें देखकर ही सड़क पार करना चाहिए।
- लाल लाइट - यह बताता है कि अभी रुकना है।
- पीली लाइट - यह बताता है कि अब चलने के लिए तैयार रहे।
- हरा लाइट - यह बताता है कि अब आगे बढ़ना है।
- बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करना चाहिए।
- कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट बांध कर चलाना चाहिए।
- वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करनी चाहिए।
- सड़क पर गाड़ी खड़ी नही करनी चाहिए।
- गाड़ी हमेशा सुरक्षित रफ्तार में चलानी चाहिए जिससे अगर दुर्घटना की आशंका हो तो गाड़ी रोकी जा सके या साइड में गाड़ी खड़ी की सके।
- किसी गाड़ी को, साइकिल सवार, जानवर को पार करते समय हॉर्न बजाना चाहिए।
- मोड़ो पर कभी ओवरटेक नही करना चाहिए। इसमें आगे से आ रही गाड़ी दिखाई नही देती हैं जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है।
- दांए या बांए मुड़ने पर हमेशा इंडिकेटर लाइट का उपयोग करना चाहिए इससे पीछे वाले वाहन को पता चलता है हम किधर जाना चाहते हैं
इस प्रकार यह जानकारियां विद्यार्थियों को दी गई।
