सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत बुलीइंग पर चर्चा दिनांक 23/09/2023
दिनांक 23/09/2023 को शाला में विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार में बुलीइंग अर्थात बदमाशी के बारे समझाया गया।
बुलीइंग का क्या मतलब होता है -
बदमाशी आक्रामक व्यवहार का एक रूप है जिसमें कोई व्यक्ति जानबूझकर और बार-बार किसी अन्य व्यक्ति को चोट या परेशानी का कारण बनता है। बदमाशी शारीरिक संपर्क, शब्दों या अधिक सूक्ष्म कार्यों का रूप में हो सकती है।
बच्चों को बताया गया कि ऐसा कोई मजाक मजाक के रूप में भी करता है लेकिन यह बात छोटे छोटे बच्चों को कभी कभी गहरा आघात पहुँचाता है जो उन्हें मानसिक तौर पर पढ़ाई से विमुख अर्थात दूर कर सकता है। अतः बच्चो को यह सब नहीं करने की सलाह व समझाईस दी गई।
निचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप इससे सम्बंधित वीडियो भी देख सकते हैं।
https://youtu.be/i6vTY1YuDdE?si=NllQG32P5KggYzSZ
