मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार में नाव दुर्घटना एवम पानी में डूबने से बचने के उपाय पर चर्चा
![]() |
| सुरक्षित शनिवार की गतिविधि |
प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला की गतिविधियाँ
इस शनिवार 02/09/2023 को शाला में नाव दुर्घटना एवं पानी में डूबने से बचाव के संदर्भ में जानकारी बच्चों को प्रदान की गई साथ ही साथ कुछ गतिविधियां भी बच्चों के सम्मुख प्रस्तुत की गई।
उपरोक्त दी गई गतिविधियों और जानकारियों को शाला के शिक्षक श्री विजय कुमार वर्मा ने बड़े ही अच्छे तरीके से बच्चों को समझाए और कुछ बच्चों के साथ मिलकर गतिविधियां भी प्रस्तुत किए।
जैसे दोस्तों के साथ गहरे पानी वाली जगह पर न जाएँ। इसके संदर्भ में 3 बच्चों ने अपनी एक उदाहरण प्रस्तुत किये जिसमे तीनों गहरे पानी वाली जगह पर घूमने जाते हैं। उनमे से 2 को तैरना आता था और 1 को नहीं, 2 पानी में कूद जाते हैं और बहुत मजा आ रहा है करके तीसरे को जिसे तैरना नहीं आता था को भी हम लोग हैं न तू डर मत करके बुला लेते हैं। तीसरा बच्चा भी उनके भरोसे के साथ गहरे पानी कूद जाता है लेकिन वह डूबने लगता है। दोनों बच्चे पानी से बाहर आ जाते हैं और तीसरे को गहरे पानी से बचाने से डरने लगते हैं और वो दोनों भाग जाते हैं। इससे बच्चो को सीख दी गई कि जिसे तैरना नहीं आता हो वो पानी के पास बिलकुल भी ना जाये।
दूसरा सीपीआर देने का उदाहरण बच्चों ने प्रस्तुतिकरण करके बताया। जिसमे एक बच्चा पानी में डूब गया था जिसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन वह बेहोश था। फिर उसे सीपीआर मतलब छाती को जहाँ ह्रदय होता है को धीरे धीरे दबाना चाहिए जिससे कि फेफड़ों में भरा पानी बाहर आता है स्वांस चलने लगती है। सीपीआर क्या होता है की पूरी जानकारी यहाँ से पढ़ सकते हैं।
नवीन प्राथमिक शाला की गतिविधि
![]() |
| सुरक्षित शनिवार की गतिविधि |
![]() |
| सुरक्षित शनिवार की गतिविधि |



