सुरक्षित शनिवार और संस्कृत सप्ताह की गतिविधियाँ
प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार 26/08/2023 को भी शाला में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा के तहत सुरक्षित शनिवार के कार्यक्रम में जंगली जानवरों से खुद को कैसे सुरक्षित रखें पर सभा का आयोजन किया गया और गतिविधियों के माध्यम से बच्चो को समझाया गया।
नवीन शाला के बच्चों की गतिविधियां
इसी के साथ पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों के द्वारा संस्कृत सप्ताह के तहत संस्कृत से जुड़े शब्दावली के लिए चित्रकला, परिचय, वाचन आदि का प्रदर्शन छात्रों के द्वारा किया गया।
इस तरह प्रत्येक शनिवार को शाला में सुरक्षित शनिवार के साथ साथ अन्य गतिविधियां कराइ जाती है।











