नवीन प्राथमिक शाला छतौद में शाला प्रवेश उत्सव और पदोन्नत शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा की विदाई सह सम्मान
 |
| शाला प्रवेशोत्सव सह विदाई सम्मान कार्यक्रम |
आज दिनाँक ०3 जुलाई 2023 को नवीन प्राथमिक शाला छतौद में शाला प्रवेशोत्सव और विदाई सम्मान समारोह रखा गया। जिसमे उपस्थित अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराते हुए पाठ्य पुस्तक और गणवेश प्रदान कर शाला प्रवेश कराया गया। बच्चे नए गणवेश और पुस्तक पाकर बहुत खुश लग रहे थे।
 |
| नव प्रवेशी विद्यार्थी |
नवीन प्राथमिक शाला छतौद से हाल ही में पदोन्नत होकर पूर्व माध्यमिक शाला अल्दा जाने वाले शिक्षक श्री ओम प्रकाश वर्मा को विदाई सह सम्मान करते हुए उनके 9 वर्ष के सुखद कार्यकाल को याद किया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं प्रदान किया।
कार्यक्रम की कुछ फोटोस
 |
पदोन्नत शिक्षक श्री ओमप्रकाश वर्मा के साथ अतिथि व् स्टाफ
|
उपरोक्त कार्यक्रम में शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्य, जनपद सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री डी. एन. वर्मा, श्री के. एन. वर्मा, संकुल समन्वयक श्री सुभाष गिरी गोस्वामी सर, संकुल नोडल प्राचार्य श्री बी. पी. वर्मा, आंगबाड़ी कार्यकर्त्ता, सहायिका, बोईरझीटी प्राथमिक शाला प्रधानपाठक श्री गंगाप्रसाद वर्मा और प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला छतौद के सभी शिक्षक उपस्थित थे।