मिडिल स्कूल छतौद के 3 विद्यार्थियों का साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा NMMSE 2022-23 में चयन
![]() |
| चयनित विद्यार्थियों का सम्मान संकुल प्रभारी प्राचार्य श्री बी. पी. वर्मा द्वारा |
बहुत ही हर्ष का विषय है कि तिल्दा-नेवरा विकासखंड से कुल 8 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा NMMSE 2022-23 में हुआ और इन 8 में से 3 विद्यार्थी पूर्व माध्यमिक शाला छतौद से चयनित हुए।
चयनित विद्यार्थियों के नाम निम्न है
| चयनित विद्यार्थी |
1. कु. तुलेश्वरी, पिता श्री प्रेमलाल सिन्हा
2. हर्ष कुमार वर्मा, पिता श्री दुर्गेश कुमार वर्मा
3. उमेश, पिता श्री धनेश्वर साहू
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छतौद से राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा NMMSE 2022-23 में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान शाला परिवार व संकुल प्रभारी प्राचार्य श्री बी. पी. वर्मा सर द्वारा मेडल, ज्ञान वर्धक पुस्तक, पेन प्रदान कर किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ बधाई दी गई।
राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा NMMSE परीक्षा संबंधित जानकारी
पात्रता :
- 1. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित - शासकीय (State Government) विद्यालय शासकीय अनुदान प्राप्त (Govt. Aided ) विद्यालय, स्थानीय निकाय (Local body) विद्यालय के कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी जो पिछली कक्षा (7वी) में 55% (SC/ST हेतु 5% छूट) अंक के साथ उत्तीर्ण हो (नोट- General Promotion की स्थिति में 7वीं में उत्तीर्ण प्रतिशत की बाध्यता नहीं हैं)। चयनित प्रतिभागियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह रु.1000 छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
- 2. विद्यार्थी के पिता / पालक की वार्षिक सकल आय रु 3.5 लाख (रु. तीन लाख पचास हजार) से अधिक न हो।
- 3. शासन द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत चयनित विद्यार्थी को किसी एक छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा।
नोट- केन्द्रीय विद्यालय / नवोदय विद्यालय / आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र को NMMSE हेतु पात्रता नहीं है। (आवासीय विद्यालय परिसर में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रदान करता है जहाँ विद्यालय, आवास और भोजन जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती है)
