छतौद स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली
होली का त्यौहार बच्चों के लिए गांव के गलियों में खेलने का और स्कूल में अपने साथियों और सर/मैडम के साथ होली खेलने का अपना अलग ही मजा और उत्साह होता है।
होली का दिन गांव में अलग और शासकीय कैलेंडर में अलग होने के कारण अनिश्चितता थी, चूंकि शासकीय स्कूल शासकीय कैलेंडर और आदेश के आधार चलता है इसलिए होली की छुट्टी 8 मार्च को घोषित थी, लेकिन गांव में 7 मार्च को ही होली मनाया जा रहा था।
होली की छुट्टी की पहले दिन 7 मार्च को शाला में सुबह स्कूल लगा था। बच्चों को चेतावनी दे दी गई थीं कि कोई भी पानी वाला गुब्बारा, पानी रंग, पक्का रंग वाला होली नही खेलना है सिर्फ गुलाल लगाकर सुखा होली खेलना है।
बच्चे अपनी अपनी तैयारी के साथ आए थे। भोजन होने के बाद बच्चों को अपने अपने मित्रों के साथ होली खेलने की इजाज़त दी गई।
मिडिल स्कूल के बच्चों के द्वारा स्पीकर की व्यवस्था की गई थी, जिसमे होली के छत्तीसगढ़ी और फिल्मी गानों पर बच्चे खूब थिरके।
बच्चों ने अपने गुरुजनों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और होली को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
होली की कुछ झलकियां 👇👇-
 |
| आडिल सर, PS के छात्राओं संग |
 |
| PS के विद्यार्थी |
 |
| PS स्टॉफ |
 |
| जीवन सर, MS छात्राओं संग |
 |
| होली खेलते छात्र |
 |
| PS, MS विद्यार्थी |
 |
| विजय वर्मा सर, अपने पहिली कक्षा के बच्चों संग |
 |
PS, MS, विद्यार्थी
|
 |
| NPS के विद्यार्थी |
 |
| NPS के विद्यार्थी |
विजय ध्रुव सर, PS/MS बच्चों संग
होली की अन्य सभी फोटोस को
फोटो गैलरी में देख सकते हैं।