पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में गणित विज्ञान ओलंपियाड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हुए पुरुस्कृत
दिनांक 16/02/2023 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में गणित एवं विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा का अयोजन हुआ, जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 6 विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा मोमेंटो और गणित, विज्ञान की ज्ञानवर्धक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
इस परीक्षा का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ होता है। इस परीक्षा में गणित और विज्ञान विषय के 50-50 प्रश्न पूछे जाते हैं।
Top 5 बच्चे हुए पुरुस्कृत
पूर्णांक 100 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले कक्षा के Top 5 बच्चों को पुरुस्कृत किया गया लेकिन चौथे स्थान पर 2 छात्र आए जिन्हें मिलाकर कुल 6 छात्र पुरुस्कृत हुए।
बच्चों के नाम और प्राप्त नंबर निम्न है -
प्रथम स्थान - हर्ष कुमार - 86/100
द्वितीय स्थान - रमाकांत - 82/100
तृतीय स्थान - उमेश - 81/100
चतुर्थ स्थान - सूर्यकांत, निधि - 77/100
पंचम स्थान - रेश्मा, 75/100
विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभाशीष प्रदान करते हुए शुभकामना और बधाई दी गई।
