शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘हरेली तिहार’
![]() |
| हरेली तिहार 2026 |
छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्व ‘हरेली तिहार’ को हमारे स्कूल शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना और कृषि औजारों (नांगर, गैंती, कुदाली) के पूजन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति के विभिन्न रंगों का आनंद लिया।
मुख्य आकर्षण:
- गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता: बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गेड़ी (बांस की लाठी) पर चढ़कर अपनी प्रतिभा दिखाई और खेल का आनंद लिया।
- सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोकगीत और नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
- पर्यावरण संरक्षण का संदेश: इस अवसर पर शाला परिसर में पौधरोपण (Plantation) किया गया और बच्चों को प्रकृति तथा पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
- पारंपरिक पकवान: अंत में सभी बच्चों और शिक्षकों ने हरेली के विशेष पकवान ‘चीला’ और ‘ठेठरी-खुरमी’ का लुफ्त उठाया।
इस आयोजन से बच्चों को अपनी लोक संस्कृति, परंपरा और कृषि उत्सव के महत्व को करीब से जानने व समझने का बेहतरीन अवसर मिला।
