छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 2025
सुबह प्रार्थना सभा में अदानी फाउंडेशन द्वारा बच्चों को मुंह की साफ सफाई और स्वास्थ्य के विषय में जानकारी बताया गया कि आप अपने मुंह के स्वास्थ्य को अच्छा कैसे रख सकते हैं। डॉक्टर ने बताया कि कम से कम से 2 मिनट ब्रश करना जरूरी है और अपने जीभ की सफाई जरूरी है तभी वहां से बैक्टीरिया मरेंगे और आपके दांतों को सड़न से बचाएगा। साथ ही फिटकरी पानी से मुंह को कुल्ला करना भी चाहिए। शाला परिवार की ओर से उपस्थित डॉक्टर और टीम को मोमेंटो भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
उसके बाद पूर्व माध्यमिक शाला छतौद की छात्राओं द्वारा जीवन राम वर्मा सर के मार्गदर्शन में एक विशाल छत्तीसगढ़ महतारी का रंगोली बनाया गया जो कि सभी के बहुत ही आकर्षक था।
छात्र छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के संबन्ध में गीत, कविता, भाषण का प्रस्तुतीकरण किया गया।
छत्तीसगढ़ महतारी का वीडियोस आप नीचे देख सकते हैं।



