हरेली तिहार 2025
दिनांक 23 जुलाई 2025 को हरेली तिहार के एक दिन पूर्व शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में हरेली तिहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
विद्यार्थियों के द्वारा खेती में उपयोग होने वाले औजारों को साफ सफाई करके पूजा हेतु सजाया गया और पूजा अर्चना किया गया।
शिक्षकों के द्वारा हरेली तिहार के महत्व को बताया गया कि यह त्यौहार छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार कहा जाता है जिसमें खेतों में बुवाई में उपयोग होने वाले बड़े और छोटे औजारों का काम फिलहाल सम्पन्न हो जाने के कारण उन्हें साफ सफाई करके पूजा करके रख दिया जाता है और इस खुशी में घरों में विभिन्न पकवान बनते हैं, विभिन्न खेलों का आयोजन होता है जिसमें गेड़ी दौड़, बैल दौड़ आदि शामिल होता है।
शाला में इस अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और अंत में गेड़ी दौड़ का भी कार्यक्रम हुआ।





