गणित विज्ञान मेला और कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी, खेल पुरस्कार वितरण
![]() |
Maths Science TLM Exhibition |
शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में शानदार आयोजन
आज दिनांक: 15 जनवरी 2025 शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में आज का दिन बेहद खास और उत्साहपूर्ण रहा गणित विज्ञान मेला के अंतर्गत "कबाड़ से जुगाड़" प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का अद्भुत प्रदर्शन किया। पुराने और बेकार वस्तुओं से तैयार मॉडलों ने पर्यावरण संरक्षण और नवाचार का संदेश दिया।
साथ ही, खेलगढ़िया प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। उनके शानदार प्रदर्शन और मेहनत को सराहा गया, जिससे सभी बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया।
यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को निखारने की दिशा में एक शानदार पहल साबित हुई।
छतौद शाला परिवार को बधाई और शुभकामनाएं!
"नवाचार, खेल और प्रतिभा का संगम: छतौद विद्यालय!"















































