दीपावली उत्सव 2024
हमारे स्कूल छतौद में 26/10/2024 शनिवार को दिवाली उत्सव की शुरुआत हो गई जिसमें सुबह बच्चों ने सुआ नृत्य के साथ योग शिविर में जुंबा क्लास का आनंद लिया फिर रंगोली प्रतियोगिता, सामूहिक सुआ नृत्य का प्रदर्शन पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक शाला के बाकी बच्चों ने किया जिन्होंने अन्य गतिविधियों में भाग नहीं लिया था। वातावरण बहुत ही आनंदमई हो गया था।
अंत में जिन बच्चों की रंगोली बहुत सुंदर बनी थी उन्हें शाला की ओर से पुरस्कार दिया गया।
रंगोली की फोटोस नीचे देख सकते हैं -
एक दिया हमर स्कूल बर विषय पर बच्चों ने 30/10/2024 को शाला में दीपावली उत्सव मनाया। एक एक दिया स्कूल के लिए शाम के समय बच्चे लेकर आए स्कूल में दीपक जलाए, रंगोली बनाए, पटाखे फोड़कर और नृत्य करके शाला में दिवाली मनाए।












































