राखी बनाओ प्रतियोगिता 2024 और योग शिविर
शनिवार (17 अगस्त 2024) का दिन बच्चों के लिए बड़ा ही उत्साहवर्धक दिन था क्योंकि इस दिन सुबह आयुर्वेदिक औषधालय द्वारा योग शिविर का आयोजन हुआ और फिर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
योग शिविर में योग प्रशिक्षक हितेश वर्मा के द्वारा योगासन, प्राणायाम कराया गया जिसमे शाला के सभी बच्चों ने भाग लिया और योग अभ्यास सीखे। यह योग अभ्यास आयुर्वेदिक औषधालय द्वारा आयोजित है जो सिर्फ शाला के छात्र छात्राओं के लिए ही नहीं है बल्कि गांव का कोई भी व्यक्ति (महिला, पुरुष, बच्चे) जो योग सीखने और योग का लाभ प्रतिदिन प्राप्त करना चाहते हैं वे शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक औषधालय के डॉक्टर पुरुषोत्तम सागर ने दी और साथ ही उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान किए।
तत्पश्चात दोनो शाला के विद्यार्थीयों द्वारा निर्मित राखी का प्रदर्शन किया गया।
नवीन प्राथमिक शाला छतौद का रक्षा बंधन उत्सव -
अंत में शिक्षकों के द्वारा बेस्ट राखियाँ चुनी गई और उन विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया।















