अदानी फाऊंडेशन द्वारा बैग वितरण
 |
बैग वितरण कार्यक्रम
|
दिनांक 12/07/2024 को
प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला के सभी विद्यार्थियों को
अदानी फाऊंडेशन रायखेड़ा द्वारा स्कूल बैग का वितरण किया गया। अदानी फाऊंडेशन की ओर से CSR एजुकेशन हेड
श्रीमती प्रीति प्रजापति, प्लांट सिक्योरिटी हेड
श्री राजकुमार मंडल, नवोदय विद्यालय कोचिंग शिक्षक
श्री संजय कुमार निर्मलकर और उत्थान सहायक
श्री महेंद्र देवांगन सर उपस्थित रहे। अतिथि आए तो अपने साथ बारिश भी साथ लेकर आए, जब तक कार्यक्रम चलता रहा तब तक बारिश भी लगातार होती रही, जिससे छात्रों में दोगुना उत्साह था एक तो बारिश का और दूसरा नया बैग मिलने का।
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई, फिर अतिथियों के परिचय और सम्मान के पश्चात् पहले प्राथमिक फिर माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को बैग वितरण किया गया। उपस्थित अतिथियों ने बताया कि अदानी फाउन्डेशन की ओर से उत्थान नामक एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत शालाओं में कम स्तर के छात्रों को स्तर में लाने का प्रयास किया जाएगा। इसी प्रोजेक्ट के तहत शालाओं में बेंच टेबल, स्मार्ट टीवी, बैग आदि प्रदान किया जा रहा है। आपको बता दें कि शाला में नवोदय विद्यालय प्रवेश हेतु कोचिंग भी अदानी फाऊंडेशन द्वारा ही चलाया जा रहा है जिसका लाभ छतौद के छात्रों को मिल रहा है और कुछ छात्रों का नवोदय विद्यालय में कक्षा छटवी में पढ़ने के लिए चयन भी हुआ है। उन्होंने शाला के वातावरण, आपसी समन्वय, अनुशासन को सराहा।
कार्यक्रम की झलकियां -
 |
बैग वितरण कार्यक्रम
|
 |
बैग वितरण कार्यक्रम
|
 |
| बैग वितरण कार्यक्रम |
 |
बैग वितरण कार्यक्रम
|
 |
| बैग वितरण कार्यक्रम |
 |
| बैग वितरण कार्यक्रम |
 |
| बैग वितरण कार्यक्रम |
 |
| बैग वितरण कार्यक्रम |
 |
| बैग वितरण कार्यक्रम |
 |
| बैग वितरण कार्यक्रम |
 |
| बैग वितरण कार्यक्रम |
 |
| बैग वितरण कार्यक्रम |
 |
| बैग वितरण कार्यक्रम |
 |
बैग वितरण कार्यक्रम
|
 |
बैग वितरण कार्यक्रम
|
 |
बैग वितरण कार्यक्रम
|
 |
| बैग वितरण कार्यक्रम |
अंत में शाला के वरिष्ठ शिक्षक श्री आर डी वर्मा सर ने शाला परिवार की ओर आभार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शाला के एसएमसी अध्यक्ष श्री बहोरन जलतारे, गांव के नागरिक और शाला के स्टाफ उपस्थित थे।
नवीन प्राथमिक शाला में बैग वितरण
 |
| NPS छतौद में बैग वितरण |
नवीन प्राथमिक शाला छतौद के शिक्षक के कलम से -
आज दिनांक
31/07/2024 नवीन प्राथमिक शाला छतौद मे SMC का बैठक रखा गया था जिसमे अडानी फाउंडेशन की तरफ से सभी बच्चों के लिए स्कूल बैग दिया जिससे बच्चे खुशी से झूम उठे जिसके लिए हमारी शाला परिवार की ओर से अडानी फाउंडेशन को तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते है साथ हि हमारे पालकगण को भी बहुत बहुत धन्यवाद जो आप सभी ने हमारा निवेदन स्वीकारा और यहां तक अपना काम छोड़कर समय निकाले भविष्य मे ऐसे ही आप सभी से सहयोग की कामना करते है।