गुब्बारा कार प्रदर्शन, विज्ञान दिवस, माता उन्मुखीकरण छतौद स्कूल में
 |
गुब्बारा कार प्रदर्शन, विज्ञान दिवस, माता उन्मुखीकरण |
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में 28 फरवरी 2024 को विज्ञान दिवस पर क्विज़ प्रतियोगिता, बैलून कार प्रदर्शन प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान दिवस की महत्ता बताते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों ने गुब्बारा कार का प्रदर्शन पहले ही कर दिया था लेकिन आज भी बहुत सारे बच्चों ने अपने गुब्बारा कार का प्रदर्शन किया।
.jpg) |
| गुब्बारा कार प्रदर्शन PS छतौद |
दोपहर में बच्चों के मध्याह्न भोजन के बाद
दिनांक 28 फरवरी 2024 को प्राथमिक शाला में श्रीमती रीना नियोगी के द्वारा अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम रखा गया जिसमें बहुत सारी माताओं के साथ-साथ बहुत से पिताओं ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में ध्वनि को ध्यान से सुनकर जोड़ना बच्चों ने करके दिखाया। इसके पश्चात माताओं का कुर्सी दौड़ का गतिविधि
रखा गया जिसमें जो माता बाहर होती उन्हें अपने बच्चों के साथ एक पर्ची निकालनी होती और उस पर्ची पर लिखे गए निर्देश के अनुसार बच्चों के साथ अपना प्रस्तुतीकरण देना होता।  |
| अंगना म शिक्षा PS छतौद |
 |
| अंगना म शिक्षा PS छतौद |
 |
| अंगना म शिक्षा PS छतौद |
इस तरह से माताओं ने गतिविधियों में भाग लिया और बहुत ही मनोरंजक ढंग से पूर्ण किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों की किसी विषय पर दक्षताओं को माता के सम्मुख रखना और इस पर माताओं का ध्यान आकृष्ट करना जिससे कि वह घर पर भी बच्चों की उनकी कमियों पर ध्यान दे सके।