नशीले पदार्थो का सेवन एवं इसके हानिकारक परिणाम की जानकारी
![]() |
| सुरक्षित शनिवार नशा मुक्त समाज हेतु सभा |
आज दिनांक 2 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में नशीले पदार्थो का सेवन एवं इसके हानिकारक परिणाम की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यार्थियों से ही उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में पूछा गया कि नशीले पदार्थ क्या होते हैं, वे कितना जानकारी रखते हैं? पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने बड़े ही अच्छे जवाब प्रस्तुत किये। बच्चों ने बताया कि गुटखा, तंबाकू, गीला मंजन और शराब सब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
- प्रहलाद ने बताया कि - नशीले पदार्थ के अंतर्गत गुटखा, तंबाकू, शराब आता है और शराब परिवार में झगड़े का कारण बनता है।
- गरिमा ने बताया कि - गुटखा, तंबाकू, शराब आदि नशीले पदार्थ की श्रेणी में आता है और हमारे शरीर, मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव डालता है और परिवार में झगड़ा करवाता है।
- सागर ने बताया कि - गुटखा, तंबाकू, गीला मंजन, बीड़ी, सिगरेट, शराब सब नशीली चीजे हैं जो हमारे दिमाग को धीमा कर देता है और फेफड़ो को नुकसान पहुंचाता है और शराब को हम नहीं पीते बल्कि शराब हमको पी जाता है।
बच्चों के बाद शाला के शिक्षक श्री विजय कुमार वर्मा इस सम्बन्ध विस्तृत रूप से शाला के विद्यार्थियों को जानकरी दी। उन्होंने बताया कि नशे के सेवन से सबसे पहले हमें आर्थिक हानि अर्थात पैसे की हानि होती है उसके बाद सभी प्रकार के नशीले पदार्थों से स्वास्थ्य को हानि होती है और मृत्यु का कारण भी बनता है।
गुटखा से होने वाले नुकसान -
- गुटखा खाने से मुंह का कैंसर हो सकता है।
- लगातार गुटखा खाने से गाल के अंदर या जीभ पर घाव बन जाते हैं, जो कैंसर का रूप ले लेते हैं।
- रोज़ाना 30 मिनट तंबाकू चबाना, 4 सिगरेट से मिलने वाले निकोटिन के बराबर होता है।
- धूम्रपान करने से शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती है।
- तंबाकू और धूम्रपान छोड़ने के 20 साल बाद तक कैंसर होने का खतरा रहता है।
तंबाकू खाने से होने वाले नुक्सान -
- कई तरह के कैंसर होने का खतरा. इनमें फेफड़ों का कैंसर, मुंह का कैंसर, लिवर का कैंसर और गले का कैंसर शामिल हैं।
- मसूड़ों में बैक्टीरिया फैलने और कई बीमारियां होने का खतरा।
- एसिड रिफ्लक्स की समस्या।
- इसोफेगल कैंसर का खतरा।
- मानसिक स्वास्थ्य पर असर।
- उत्तेजना, घबराहट और अधिक तनाव।
बीड़ी पीने से होने वाले नुकसान -
- मुंह, फेफड़े, पेट और ग्रासनली के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
- दांत पीले हो जाते हैं और सड़ने लगते हैं।
- आंखों में जलन की समस्या होती है।
- कम उम्र में मोतियाबिंद होने का खतरा बढ़ जाता है।
सिगरेट पीने से होने वाले नुकसान -
- धूम्रपान से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
- सिगरेट पीने से खांसी और कफ़ बनने की समस्या हो सकती है।
- धूम्रपान में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड खून में जाकर ऑक्सीजन की क्षमता को कम कर देता है।
- सिगरेट पीने से दिल की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
- सिगरेट का धुआं गले की पतली झिल्ली को नुकसान पहुंचाता है।
- सिगरेट पीने से स्किन को भी नुकसान पहुंचता है।
- सिगरेट का धुआं आस-पास रहने वाले लोगों को भी नुकसान पहुंचाता है।
शराब पीने से होने वाले नुकसान -
- दिल की बीमारी
- स्ट्रोक
- लिवर की बीमारी
- कैंसर
- इम्यून सिस्टम कमज़ोर होना
- याददाश्त और दिमाग से जुड़ी समस्याएं
- मानसिक समस्याएं
- मनोविकार
- डिप्रेशन
- असंतुलन
- एंग्जाइटी
अंत में बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर नशा मुक्त समाज हेतु शपथ भी लिए -
शाला से सम्बंधित अन्य गतिविधियों के पोस्ट देखने/पढ़ने के लिए कृपया यहाँ क्लिक कीजिए। 👇👇👇

