छतौद स्कूल में आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता, सुआ नृत्य, दीपोत्सव कार्यक्रम
दीपावली त्यौहार होने कारण शाला में भी दीपावली की तैयारियाँ लगभग हफ्ते भर पहले से चालू हो गई थी। शाला की साफ़ सफाई, रंगरोगन आदि कार्य किये जा रहे थे। और दीपावली अवकाश के पूर्व शाला में आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता, सुआ नृत्य, दीपोत्सव कार्यक्रम।
कार्यक्रम की झलकियां इस प्रकार है।
प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई रंगोली
पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली
उपरोक्त रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला के ऐसे छात्र जो विद्यालय के प्रति समर्पित रहते हैं उन्हें नए कपडे और मिठाई भी प्रदान की गई।
मध्याह्न भोजन रसोइयों और स्वीपर को भी शाला परिवार की ओर से भेंट प्रदान किया गया।

दीपावली की पूर्व संध्या नरक चतुर्दशी के दिन शाला में हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
इसी के साथ शाला में सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई और दिनाँक 11/112023 से 16/11/2023 तक दीपावली अवकाश घोषित किया गया। दिनाँक 17/11/2023 को शाला में विधानसभा निर्वाचन/चुनाव होने के कारण अवकाश दिया गया और 18 नवंबर 2023 को शाला लगने की सूचना दी गई।























































