मिडिल स्कूल में मनाया गया हरेली तिहार और शपथग्रहण
हरेली का पर्व 17/07/2023 दिन सोमवार को था जिसे हर्षोल्लास के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में मनाया गया। इस दिन शासकीय अवकाश घोषित होने के कारण शाला में अवकाश था, इसी कारण दिनाँक 18/07/2023 को शाला में हरेली तिहार मतलब उत्सव मनाया गया।
मध्यान्ह भोजन के पश्चात् शाला में कुछ दिन पहले ही बाल कैबिनेट के गठन हेतु चुनाव कराया गया था। जिसमें चुने हुए बाल कैबिनेट के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कराया गया।
शपथ ग्रहण के पश्चात् शाला में हरेली तिहार मनाने के लिए छात्रों द्वारा गेड़ी बनाकर लाया गया था जिसकी पूजा अर्चना के बाद छात्राओं के द्वारा छत्तीसगढ़ी हरेली के गानों पर समूह नृत्य का प्रदर्शन किया गया।
इसके बाद छात्रों का गेड़ी दौड़ कराया।
इसमें प्रथम स्थान चंद्रहास कक्षा 7 ने प्राप्त किया और द्वितीय स्थान.... ने प्राप्त किया। दोनो छात्रों को पुरुस्कार प्रदान किया गया।
इस प्रकार छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार को शाला में धूमधाम से मनाया गया।





