छतौद स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
 |
| शाला प्रवेश उत्सव |
आज दिनांक 1 जुलाई 2023 को
शासकीय प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में संयुक्त रूप से शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
 |
| कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण |
 |
| शाला के विद्यार्थीगण |
 |
| शाला के विद्यार्थीगण |
 |
| शाला के विद्यार्थीगण |
कार्यक्रम 9:00 बज कर 30 मिनट पर प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आमंत्रित अतिथियों और शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्यों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा, वंदना करने के पश्चात शुभारंभ हुआ।
 |
| शाला के विद्यार्थीगण |
 |
| कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना करते अतिथिगण |
तत्पश्चात सबसे पहले कक्षा पहिली में भर्ती हुए नवप्रवेशी विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें, स्कूल यूनिफार्म, पेंसिल और इरेज़र प्रदान किया गया साथ ही उनका तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
 |
| कक्षा पहिली के नवप्रवेशी छात्राएं |
 |
| कक्षा पहिली के नवप्रवेशी छात्राएं |
 |
| कक्षा पहिली के नवप्रवेशी छात्र |
इसके बाद कक्षा छठवीं में प्रवेश लिए नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भी तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर और पाठ्य पुस्तकें प्रदान कर शाला प्रवेश कराया गया।
 |
| कक्षा छटवी के नवप्रवेशी छात्र |
 |
| कक्षा छटवी के नवप्रवेशी छात्र |
 |
| कक्षा छटवी के नवप्रवेशी छात्र |
 |
| कक्षा छटवी के नवप्रवेशी छात्र |
स्कूल खुलने के पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश में पूर्व माध्यमिक शाला छतौद के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़े रखने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट कार्य दिया गया था। जिन छात्रों ने कक्षा में सबसे अच्छा प्रोजेक्ट बनाये थे उन्हें पुरुस्कृत किया गया।
 |
| ग्रीष्मावकाश प्रायोजना कार्य के श्रेष्ठ पुरुस्कृत छात्र |
 |
| ग्रीष्मावकाश प्रायोजना कार्य के श्रेष्ठ पुरुस्कृत छात्र |
 |
| ग्रीष्मावकाश प्रायोजना कार्य के श्रेष्ठ पुरुस्कृत छात्र |
 |
| ग्रीष्मावकाश प्रायोजना कार्य के श्रेष्ठ पुरुस्कृत छात्र |
 |
| ग्रीष्मावकाश प्रायोजना कार्य के श्रेष्ठ पुरुस्कृत छात्र |
 |
| ग्रीष्मावकाश प्रायोजना कार्य के श्रेष्ठ पुरुस्कृत छात्र |
इसके बाद अतिथियों ने उद्बोधन द्वारा छात्रों और पालकों को सम्बोधित किया साथ ही शासन के स्कूल से संबंधित योजनाओं को अतिथियों ने पालको को बताया और नवप्रवेशी बच्चों को रोज शाला आने तथा पालकों को अपने बच्चों को प्रतिदिन शाला भेजने के लिए प्रेरित किये।
 |
| अतिथियों का उद्बोधन |
 |
| अतिथियों का उद्बोधन |
 |
| संकुल प्रभारी प्राचार्य श्री बी. पी. वर्मा सर का उद्बोधन |
 |
| संकुल प्रभारी प्राचार्य श्री बी. पी. वर्मा सर का उद्बोधन |
इस कार्यक्रम में हमारे संकुल के समन्वयक श्री सुभाष गिरी गोस्वामी, संकुल के प्रभारी प्राचार्य श्री बी. पी. वर्मा सर, गांव के गणमान्य नागरिक उपसरपंच श्री जे. आर. साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री सतीश वर्मा, श्री डी. एन. वर्मा, श्री केदारनाथ वर्मा, श्री जी. आर. साहू, श्री एल. एल. साहू, श्री कुलेश्वर साहू, श्री हेमंत बँधवारे, श्रीमती गीता मांडले, श्रीमती कुसुम महार, श्रीमती सुनीता साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती चन्द्रिका मानिकपुरी, श्रीमती पुष्पा वर्मा व अन्य पालकगण उपस्थित थे।
 |
| उपस्थित पालकगण |
 |
| धन्यवाद ज्ञापित करते श्री आर. डी. वर्मा सर |
अंत में शाला के वरिष्ठ शिक्षक श्री आर. डी. वर्मा सर द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, SMC सदस्यों व पालकगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।