मिडिल स्कूल छतौद में शिक्षा, नवीनता और मनोरंजन का समर कैंप मई 2023
 |
| मिडिल स्कूल छतौद में समर कैंप |
गर्मी की छुट्टियों के दौरान सक्रिय रहने, शिक्षण कार्य की निरंतरता और नए अनुभवों का अलग अनुसरण करने के लिए आदर्श शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला - छतौद, विकास खंड - तिल्दा-नेवरा, में 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन 15 मई से सुबह 8 बजे से 10 बजे तक जारी है। यह समर कैंप विद्यार्थियों को सामाजिक, नैतिकता, शारीरिक विकास, सहयोग, संवादशीलता और नेतृत्व कौशल विकसित करने में मदद करेगा। इस समर कैंप में विद्यार्थी ड्राइंग पेंटिंग, आर्ट क्राफ्ट, मेंटल मैथ्स, पत्तियों से आकृति बनाना, विज्ञान मॉडल, एफ एल एन ज्ञान, छत्तीसगढ़ी कहानी लेखन, हाना, मिट्टी से आकृति निर्माण, फोल्डस्कॉप यंत्र से सूक्ष्मता परीक्षण, ओरेगामी, भूगोल प्रयोग, कबाड़ से जुगाड सहित मेडिटेशन, योगासन आदि आनंद पूर्वक सीख रहे है। साथ ही प्रतिदिन अलग- मनोरंजक खेलो में उत्साहपूर्वक भाग ले रहें है।
 |
मिडिल स्कूल छतौद में समर कैंप
|
 |
मिडिल स्कूल छतौद में समर कैंप
|
 |
मिडिल स्कूल छतौद में समर कैंप
|
 |
मिडिल स्कूल छतौद में समर कैंप
|
 |
मिडिल स्कूल छतौद में समर कैंप
|
 |
मिडिल स्कूल छतौद में समर कैंप
|
 |
मिडिल स्कूल छतौद में समर कैंप
|
स्कूल में अध्यनरत कक्षा छठवीं से आठवी तक के विद्यार्थी स्वेच्छिक रूप से भाग ले रहे है। इसके साथ ही सभी बच्चों को आकर्षक प्रोजेक्ट शीट भी दिया गया है। समर कैंप समापन होने पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया जाएगा। सरपंच श्रीमती कविता वर्मा, उपसरपंच डा. जगजीवन साहू, जनपद सदस्या श्रीमती स्वाति वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष ऋषि वर्मा सहित पालकों ने स्कूल में समर कैंप आयोजन के लिए शाला परिवार को बधाई दी और सहयोग देने की बात की है। प्रधानपाठक योगेश कुमार वर्मा और शिक्षक विजय ध्रुव समर कैंप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
स्कूल के अन्य कार्यक्रम की फोटोस देखने के लिए यहाँ क्लिक करें