पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में आज कक्षा आठवीं की दी गई विदाई
आदर्श शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में आज दिनांक 06/04/2023 दिन - गुरुवार को कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को छठवीं और सातवीं के बच्चों और शिक्षक स्टाफ द्वारा विदाई दिया गया। साथ ही हनुमान जन्मोत्सव भी बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री के. पी. शर्मा द्वारा राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2022/23 में चयनित 3 विद्यार्थियो को पांच-पांच सौ रुपए देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा और प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक स्टाफ उपस्थित थे।
कार्यक्रम की फोटोस


























