नवीन प्राथमिक शाला छतौद में मनाया गया अंगना म शिक्षा 3.0
इस कार्यक्रम में माताओं को घर के सामानों, रसोई इत्यादि के सामानों का उपयोग शिक्षा से जोड़ने हेतु करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों को पढ़ाई से इस ग्रीष्म कालीन अवकाश में भी जोड़े रखने हेतु निवेदन किया गया।
इस कार्यक्रम में शाला में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के माताओं ने हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर शाला के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

