छतौद स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 2023 का पुरुस्कार वितरण
![]() |
| छतौद स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का पुरुस्कार वितरण |
आज दिनांक 02 फरवरी 2023 को शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में 24 जनवरी 2023 को हुए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में समस्त विद्यार्थीयों के उत्साहवर्धन के लिए प्राप्त राशि से प्रत्येक प्रतिभागी विद्यार्थी के लिए एक थाली और एक गिलास पुरुस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर आसीन अतिथि गण व एसएमसी सदस्यों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुई। इसके बाद कार्यक्रम में देरी ना करते हुए सीधे पुरुस्कार वितरण आरंभ हुआ।
कक्षा पहिली के विद्यार्थी
![]() |
कक्षा पहिली के विद्यार्थी |
कक्षा दूसरी के विद्यार्थी
![]() |
कक्षा दूसरी के विद्यार्थी |
कक्षा तीसरी के विद्यार्थी
![]() |
कक्षा तीसरी के विद्यार्थी |
कक्षा चौथी के विद्यार्थी
![]() |
कक्षा चौथी के विद्यार्थी |
कक्षा पांचवी के विद्यार्थी
![]() |
कक्षा पांचवी के विद्यार्थी |
कक्षा छटवीं के विद्यार्थी
![]() |
कक्षा छटवीं के विद्यार्थी |
कक्षा सातवीं के विद्यार्थी
![]() |
कक्षा सातवीं के विद्यार्थी |
कक्षा आठवीं के छात्र
![]() |
कक्षा आठवीं के छात्र |
कक्षा आठवीं की छात्राएं
![]() |
कक्षा आठवीं की छात्राएं |
गणतंत्र दिवस के अवसर पर व्यायाम प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को भी कलर स्केच पेन इनाम स्वरुप दिया गया।
पिरामिड व्यायाम प्राथमिक शाला बालक
व्यायाम प्राथमिक शाला बालिका
व्यायाम पूर्व माध्यमिक शाला बालक
व्यायाम पूर्व माध्यमिक शाला बालिका
अतिथियों का उद्बोधन
पुरुस्कार वितरण के पश्चात अतिथियों श्रीमती स्वाति वर्मा जनपद सदस्य छतौद और कविता वर्मा सरपंच छतौद के द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया और अब परीक्षा नजदीक होने के कारण पढ़ाई पर भी ध्यान देने और अच्छे नंबर लाने के लिए प्रेरित किया गया।
विशेष पुरुस्कार
पुरुस्कार वितरण के समय कक्षा पहिली का छात्र मोहन अपने सभी प्रतिभागी साथियों को पुरुस्कार मिलने और उसे न मिलने के कारण पुरुस्कार वितरण स्थल से नाराज होकर चला गया था, इसी बिच अंत में प्राथमिक शाला छतौद के शाला प्रबंधन विकास समिति के उपाध्यक्ष श्री रमेश यादव द्वारा मंच पर बुलाकर 10 रुपये का विशेष पुरुस्कार दिया गया। पुरुस्कार मिलते ही वह ख़ुशी से उछल गया और बड़ो को प्रणाम भी किया।
कार्यक्रम में अतिथि स्वरुप श्रीमती स्वाति वर्मा जनपद सदस्य छतौद, श्रीमती कविता वर्मा सरपंच छतौद, प्राथमिक SMC सदस्य श्रीमती गीता मांडले, श्री रमेश यादव, श्रीमती सरिता साहू, श्रीमती उर्मिला प्रजापति व पूर्व माध्यमिक SMC सदस्य, श्री बसंत साहू जी, श्रीमती लता धीवर, उत्तरा मानिकपुरी और शाला के स्टाफ उपस्थित थे।














