प्राथमिक शाला, नवीन प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला छतौद में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 2023
विद्यालय परिवार के लिए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम किसी बड़े त्यौहार से कम नहीं होता है। इसमें विद्यालय परिवार के सभी सदस्य का सौ फ़ीसदी योगदान रहता है चाहे वह विद्यार्थी हो, शिक्षक हो, SMC सदस्य हो या पंचायत बॉडी हो। यह कार्यक्रम लगभग 2 साल बाद आयोजित हो रहा था, इसलिए सभी बच्चों और स्टॉफ के बीच में जोश और उत्साह था। इसकी तैयारी कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हो गई थी जिससे कि हमारा यह वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम अच्छे से संपन्न हो सके। इस कार्यक्रम हेतु स्कूल के शिक्षक गणों और विद्यार्थियों में अपने अपने विभाग बट चुके थे, कोई शिक्षक बच्चों की गानों को देखना, सुनना, एडिट करने के साथ साथ बच्चों को सीखा भी रहे थे कि अपनी प्रस्तुति कैसे देनी है, तो कोई शिक्षक आमंत्रण, व्यवस्था व संचालन की ज़िम्मेदारी की तैयारी कर रहे थे। विद्यार्थियों को भी उनकी जिम्मेदारियाँ सौप दी गई थी।
![]() |
| आमंत्रण पत्र |
कोविड काल के बाद 24 जनवरी 2023 को ग्राम छतौद के शासकीय प्राथमिक शाला, नवीन प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला में संयुक्त रूप से वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
![]() |
| विधायक महोदय माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करते हुए |
कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि मान. श्रीमती स्वाति वर्मा जनपद सदस्य छतौद व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कविता वर्मा सरपंच छतौद व पंचायत के पंच सदस्य व गणमान्य नागरिक के कर कमलों द्वारा हुआ था। मंच पर आसीन होने के कुछ समय बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलौदाबाजार के विधायक माननीय श्री प्रमोद शर्मा का आगमन हुआ और मां सरस्वती की पूजा अर्चना पश्चात मंच पर आसीन हुए। विधायक महोदय ने शुरुआत में ही वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के लिए 5 हजार रुपए भेंट दिए। विकासखंड कार्यालय तिल्दा-नेवरा की ओर से सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एल. के. जाहिरे और संकुल केंद्र भिंभौरी के समन्वयक श्री सुभाष गिरी गोस्वामी शामिल हुए।
इसके बाद अतिथियों के सम्मान और स्मृति चिन्ह भेंट के बाद पिछले सत्र 2021-22 में तीनों शालाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किए विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान किया गया।
प्रतिभा सम्मान
प्राथमिक शाला छतौद से
कु. दुर्गा यादव, प्रथम, कक्षा - पहिली
आयुष साहू, प्रथम, कक्षा - दूसरी
घनश्याम साहू, प्रथम, कक्षा - तीसरी
कु. आंचल यादव, प्रथम, कक्षा - चौथी
काव्य साहू, प्रथम, कक्षा - पांचवीं
नवीन प्राथमिक शाला छतौद से
जयंत वर्मा, प्रथम, कक्षा - पहिली
कु. वेदिका यादव, प्रथम, कक्षा - दूसरी
कु. सुरुचि वर्मा, प्रथम, कक्षा - तीसरी
कु. प्राची वर्मा, प्रथम, कक्षा - चौथी
टिकेंद्र वर्मा, प्रथम, कक्षा - पांचवीं
पूर्व माध्यमिक शाला छतौद
प्रशांत वर्मा, प्रथम, छठवीं
कु. कामिनी ध्रुव, प्रथम, सातवीं
कु. पुष्पलता साहू, प्रथम, आठवीं
प्राथिमक शाला छतौद से जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थी
काव्य साहू, कक्षा - पांचवीं
जतिन वर्मा, कक्षा पांचवीं
स्व. एल. एन. शर्मा स्मृति अवार्ड
काव्य साहू, कक्षा - पांचवीं, प्राथमिक शाला छतौद
प्रशांत वर्मा, कक्षा - छठवीं, पूर्व माध्यमिक शाला छतौद
कु. कामिनी ध्रुव, कक्षा - सातवीं, पूर्व माध्यमिक शाला छतौद
कु. पुष्पलता साहू, कक्षा - आठवीं, पूर्व माध्यमिक शाला छतौद
नवोदय कोचिंग सेंटर के संचालक का सम्मान
प्रतिवेदन वाचन और मांग पत्र
![]() |
| विधायक महोदय का उदबोधन |
![]() |
| सम्मान कार्यक्रम |
![]() | |
|
![]() |
| प्रतिभा सम्मान |
![]() | |
|
इसमें तीनों विद्यालय के कुल 38 कार्यक्रम शामिल थे जिसमे लगभग 186 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया था। शुरुआत "पंथी नृत्य" से लेकर अंतिम कार्यक्रम "सास बहु ले जी, बाप बेटा ले हे परेशान" तक हमारे विद्यालय के बच्चों ने गांव के नागरिकों को बाँध कर रखा था और अंतिम कार्यक्रम तक भीड़ उपस्थित थी।
अंत में हमारे संकुल भिंभौरी के नोडल प्रभारी प्राचार्य श्री बी. पी. वर्मा सर द्वारा हमारे शाला परिवार की ओर से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के लिए आभार प्रदर्शन किया गया।
सबके सहयोग व आपसी समन्वय से यह कार्यक्रम सफल रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की और फोटोस देखने के लिए यहां क्लिक करें।







